बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
19-Feb-2021 06:22 PM
LAKHISARAI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल सरस्वती पूजा के मेले में नशे में धुत एक सीआरपीएफ जवान थानेदार से उलझ गया और उसने थानाध्यक्ष को मामूली सी बात पर उठा के जमीन पर पटक दिया. इस दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने नदी में धुत जवान को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी उलझने लगा.
घटना लखीसराय जिले के चानन थाना इलाके की है, जहां इटौन गांव में एक सीआरपीएफ जवान ने नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया. जवान इतना नशे में था कि उसने थानेदार के साथ हाथापाई भी शुरू कर दी और उसे पटक दिया. ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा में है. बताया जा रहा है कि कोरोना को लेकर मेले के आयोजन पर रोक है. इसके बावजूद चानन के इटौन गांव में बिना अनुमति के सरस्वती पूजा पर मेला का आयोजन किया गया. मेले में झूलेवाला 40 रुपये प्रति बच्चे ले रहा था. कुछ लोगों ने एतराज जताते हुए इसकी शिकायत चानन थानेदार वैभव कुमार से कर दी.
चानन थानेदार वैभव कुमार ने झूलेवाले को समझा दिया. थानेदार वैभव कुमार जब झूलेवाले को समझा रहे थे तब वहां हंगामा करते हुए CRPF जवान चंदन कुमार पहुंचा और थानेदार से उलझ गया. पकड़े जाने पर उलझ गया और हाथापाई करने लगा. हालांकि, थानेदार ने हाथापाई होने की बात स्वीकार की लेकिन पटखनी की बात से इनकार कर दिया.
इस मामले में थानेदार वैभव कुमार ने बताया कि झूले वालों द्वारा बच्चों से झूला झुलाने के नाम पर मनमाने ढंग से पैसा ले रहा था. कुछ लोगों की शिकायत पर वहां पहुंचा तो CRPF जवान चंदन कुमार मेले में शराब पीकर लोगों के साथ हंगामा कर रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हो गई.उसके खिलाफ शराब पीकर उपद्रव करने, पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.