ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लखीसराय : मछली मारने के विवाद में फायरिंग, ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर...

लखीसराय : मछली मारने के विवाद में फायरिंग, ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, दारोगा घायल

09-Feb-2022 02:54 PM

LAKHISARAI : लखीसराय के गिद्धा गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली। मछली मारने के विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और पूरा इलाका गोलियों की तरतराहट से थर्रा उठा। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी बदमाशों ने हमला बोल दिया। जिसमें एक एसआई घायल हो गया।


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह हलसी थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव में सड़क के किनारे पूर्वी और पश्चिमी गिद्धा के लोग पैन में मछली मार रहे थे। इसी दौरान दोनों गांव के लोगों में मछली मारने को लेकर कहासुनी हुई और बात गोलीबारी तक पहुंच गई। दोनों ही पक्षों के लोगों का कहना था कि जहां मछली मारी जा रही थी वह इलाका उनका है।


इधर, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मछली मार रहे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसके बाद किसी ग्रामीण ने एसआई के सिर पर लोह की रॉड से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हमले में एसआई का सिर फट गया। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इधर, फायरिंग के बीच कुछ लोगों ने पूर्वी गिद्धा के रहनेवाले विशेश्वर राम को लाठी डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मछली तो बहाना है, पूरा मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। पुलिस ने घटना की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दे दी है और अब जिले से पुलिस बल के आने की खबर है।