BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
25-May-2023 09:56 PM
By First Bihar
PATNA: घर में लड़ाई झगड़ा हर किसी के घर में होता है इसका मतलब नहीं की घर को छोड़कर भाग जाए। लखीसराय की महिला ने ऐसा ही किया। जो आज अपनी इस गलती का खामियाजा भुगत रही है। घर से भागने के बाद वह मानव तस्कर गिरोह के चंगुल में फंस गई। गिरोह के सदस्यों ने उसे दो लाख 27 हजार रूपये में बेच दिया। उसकी शादी करवा दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि पटना रेल पुलिस की तत्परता से उसे इस गिरोह के चंगुल से निकाला गया। महिला को अब अपनी गलती का एहसास हो गया है।
दरअसल अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के 2 सदस्यों को पटना रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के चंगुल से लखीसराय की एक महिला को छुड़ाया। पुलिस की माने तो घर में झगड़ा होने के बाद महिला भागकर पटना आई थी। जिसके बाद इस गिरोह के चंगुल में फंस गयी। गिरोह के दीपक और राजेश ने इस महिला को नौकरी लगाने का झांसा दिया और साथ राजगीर लेकर चले गये। कुछ दिनों तक महिला को राजगीर में रखा और फिर मध्यप्रदेश के युवक से पैसे लेकर महिला की जबरन शादी उससे करवा दी।
लखीसराय की इस महिला को उसने 2 लाख 27 हजार में मध्यप्रदेश के युवक के हाथों बेच दिया। मध्यप्रदेश के युवक ने राजगीर में महिला से शादी की और फिर उसे लेकर दिल्ली जा रहा था। पटना जंक्शन से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाला था कि महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनते ही प्लेटफार्म पर मौजूद रेल पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स की पहचान कारु लाल धनगर और राजेन्द्र परिदार के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों युवक मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि जिस युवक से लखीसराय की महिला की शादी राजगीर के एक होटल में करायी गयी थी वो मध्य प्रदेश का रहने वाला कारु लाल धनगर है। जिसे पुलिस ने पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया है। उस वक्त उसके साथ राजेंद्र परिदार नामक व्यक्ति भी महिला के साथ था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि मामला ह्यूम ट्रैफिकिंग से जुड़ा हुआ है। पटना के रहने वाले राजेश और दीपक इस गिरोह को संचालित करता है। ये दोनों अकेली महिला को अपना शिकार बनाता था। महिला को नौकरी दिलाने का लालच लेकर अपने झांसे में लेता और उसका लाखों में सौदा कर जबरन शादी करवा देता था। मध्य प्रदेश के युवक से महिला की शादी कराने और 2 लाख 27 हजार रूपये लेकर दोनों तस्कर राजगीर से फरार हो गया है। अभी तक दोनों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।