मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 02:22 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ युवक लहरिया कट बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे ही एक शख्स को लहरिया कट बाइक चलाने से मना करना युवक को भारी पड़ गया। उसकी बातें इस तरह से चुभ गयी कि उसने बिना सोचे बड़ा कदम उठा लिया। युवक की नसीहत देना उसे रास नहीं आई और गुस्साएं शख्स ने उसे गोली मार दी।
गोली मारने वाला शख्स रिश्ते में युवक का चचेरा भाई लगता है। जो आर्मी की तैयारी कर रहा था। गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा स्थित वार्ड नंबर 13 निवासी राम ठाकुर के पुत्र जयराम ठाकुर के रूप मे हुई है।
इस मामले में परिजन शत्रुघ्न ठाकुर ने बताया कि घायल जयराम ठाकुर ने तेज रफ्तार में बाइक चला रहे शख्स की शिकायत उसके परिजनों से की थी। जब जयराम अपने घर लौट रहा था तब आरोपी ने उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने से जयराम बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।