ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / लगातार हो रही बारिश से मधेपुरा में बाढ़ जैसे हालात, पानी-पानी हुआ सदर...

लगातार हो रही बारिश से मधेपुरा में बाढ़ जैसे हालात, पानी-पानी हुआ सदर अस्पताल, मरीजों में हाहाकार

24-Sep-2023 01:27 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के हालात बिगड़ गए हैं। जल जमाव के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। मधेपुरा सदर अस्पताल में जल जमाव के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के एमरजेंसी समेत सभी वार्डो में बारिश का पानी घुस गया है।


दरअसल, पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरे शहर में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चारों तरफ पानी हीं पानी नजर आ रहा है। शहर में कई वर्षो से सभी नाला ध्वस्त हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारी से लेकर मधेपुरा डीएम को इसकी जानकारी दी गई लेकिन इसको लेकर कोई पहल नहीं की गई। नतीजा आज शहर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गयए हैं।


जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे शहर का पानी सदर अस्पताल में घुस गया है। जिधर देखें उधर पानी हीं पानी नजर आ रहा है। इमरजेंसी समेत सभी वार्डो में पानी के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में घुटने भर पानी लगने से आम लोगों को भी भारी परेशानी हो रही है हालांकि जल जमाव की स्थिति को देखते हुए पानी निकालने के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मोटर पंप लगाया गया है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है।


पूरे मामले पर सदर अस्पताल प्रबंधक नवनीत चंद्रा ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण अस्पताल परिसर में हमेशा जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही पानी को निकाल दिया जाएगा। बता दें कि हल्की बारिश हो या फिर मूसलाधार सदर अस्पताल हमेशा पानी में हीं डूबा रहता है, यहां के लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है।