ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

लेडी सब इंस्पेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने वाले बिहार के DSP पर कभी भी हो सकती है कार्रवाई, जांच में सही पाया गया मामला

20-Sep-2023 09:57 PM

By First Bihar

KAIMUR:  मोहनियां के डीएसपी फैज अहमद खां पर एक महिला सब इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाया था। यह शिकायत की थी कि फैज अहमद ने व्हाट्सएप चैट में अश्लील मैसेज भेजा था। महिला सब इंस्पेक्टर ने जिले के एसपी ललित मोहन शर्मा से इस बात की लिखित शिकायत की थी। एसपी ने इस मामले की जांच आंतरिक परिवाद समिति को सौंपी थी। महिला सब इंस्पेक्टर ने जो आरोपी डीएसपी पर लगाया था वो आरोप आंतरिक परिवाद समिति की जांच में सही पाया गया है। 


एसपी ने जांच रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी है। ऐसे में मोहनियां के डीएसपी फैज अहमद खां पर कभी भी निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी ने 15 दिनों पहले ही मोहनिया के एसडीपीओ फ़ैज़ अहमद खान के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की थी।


वही डीआईजी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि मोहनियां के डीएसपी फैज अहमद खां के खिलाफ एक महिला पुलिस अधिकारी ने अश्लील वाट्सएप मैसेज भेजे जाने की शिकायत की थी। एसपी ने इस मामले की जांच आंतरिक परिवाद समिति से करायी थी। जांच में मामला सही पाया गया है। इसलिए अब डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की गयी है।