ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

लड़कियों से अश्लील हरकत करने वाला युवक पटना से अरेस्ट, 50 छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाला आईआईटी का है स्टूडेंट

08-Oct-2021 09:03 AM

PATNA : साइबर सेल ने आईआईटी खड़गपुर के एक ऐसे स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों को अश्लील मैसेज और पोस्ट भेजकर ब्लैकमेल करता था. बुधवार को आईआईटी के छात्र की गिरफ्तारी पटना से की गई है. आईआईटी खड़गपुर में बीटेक के सेकंड ईयर के स्टूडेंट बताए जाने वाले इस युवक की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं. आरोप है कि आईआईटी के स्टूडेंट ने दिल्ली के एक नामी स्कूल कि 50 से अधिक की छात्राओं और महिला टीचर को सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए अप्रोच कर उन्हें ब्लैकमेल किया.


आरोपी छात्र का नाम महावीर है और वह पटना के खाजेकलां स्थित गुजरी बाजार का रहने वाला है. महावीर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम पटना पहुंची थी. पहुंचने के बाद युवक को दिल्ली पुलिस की टीम अपने साथ ले गई. महावीर पर आरोप है कि उसने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप ऑनलाइन क्लासेज में अनाधिकृत तरीके से एंट्री ली और फिर उसमें अश्लील फोटो पोस्ट किए. एक नामी स्कूल की छात्राओं ने उससे बात करना बंद कर दिया तो वह उन्हें परेशान करने लगा. इतना ही नहीं महावीर क्लास के ऑनलाइन लिंक भी अपने पास से मंगवा लेता था और उसके जरिए छात्राओं को परेशान करता था.


उधर आरोपी आईआईटी छात्र महावीर का कहना है कि साल 2018 में इंजीनियरिंग की तैयारी करने के लिए वह कोटा गया था. वहीं सिविल लाइंस स्थित स्कूल की एक पूर्व छात्रा से उसकी मुलाकात हुई. उसी के कहने पर उसने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाकर बात करना शुरू किया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महावीर केवल बातचीत करता था लेकिन बाद में उसने इंस्टाग्राम के जरिए संबंधित स्कूल की छात्राओं को ढूंढना शुरू किया और उसने मोबाइल नंबर लेकर उनको ब्लैकमेल भी किया.