Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
17-Nov-2024 11:27 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां सीएसपी संचालक अकाउंट खोलने के बहाने लड़कियों का नंबर लेता था फिर उससे बात करने की कोशिश करता था। लेकिन, अब लड़की ने गजब का खेल कर दिया और सीएसपी संचालक की हत्या कर दी है। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
दरअसल, मोतिहारी के हरसिद्धि थाने के मुरारपुर का है। जहां पिछले दिनों सीएसपी संचालक राहुल कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए शार्प शूटर दुर्लभ सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। यह उत्तर प्रदेश के एक चर्चित गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित होकर घटनाओं को अंजाम देता था और इसलिए अपना नाम भी दुर्लभ सरकार रखा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो डालना और दुर्लभ सरकार के नाम से आईडी चलाना इसका शौक था।
वहीं, घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शार्प शूटर के साथ उसकी गाड़ी और घटना के दिन पहने हुए कपड़े को भी बरामद किया है। घटना में शामिल शार्प शूटर अभी नाबालिग है, लेकिन दुर्लभ सरकार के नाम से फेसबुक आईडी बना रखा है।
सीएसपी संचालक राहुल कुमार स्कूल और कॉलेज की लड़कियों का बैंक खाता खोलने के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लेता था। इसके बाद वह उन लड़कियों से बात करने की कोशिश करता था। राहुल की यह गलत आदत थी। राहुल की यही आदत एक लड़की के प्रेमी परविंदर को नागवार गुजरी। पहले उसने कई बार राहुल को समझाया, लेकिन जब राहुल नहीं माना तो 60 हजार में एक शूटर से बात की और घटना को अंजाम दिलवाया। मामले में पुलिस आरोपी परविंदर के साथ साथ अन्य की गिरफ्तार करने में जुटी है।
इधर,परविंदर ने सीएसपी संचालक राहुल कुमार को अपनी प्रेमिका के साथ मेला घूमते हुए देखा था, जिसके बाद वह लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन राहुल नहीं माना। इसके बाद एक दोस्त के माध्यम से परविंदर ने दुर्लभ सरकार शार्प शूटर से संपर्क किया और उसकी हत्या करवा दी। इसको एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा पुलिस ने बेहतर काम किया है और 72 घंटे के अंदर हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर को सबूत के साथ गिरफ्तार किया है। बेहतर काम करने वाले पुलिस को ₹15000 पुरस्कार भी दिए जाएंगे।