Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
12-Mar-2021 05:51 PM
DESK: लड़कियों से छेड़खानी का मामलाआए दिन सामने आता है मनचलों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर कोई इसका विरोध करती है तो कोई चुपचाप इसे बर्दाश्त करती हैं लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चढ़ जाता है तब इसे बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचलों को भारी पड़ गया।छेड़खानी करने पर लड़की ने मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। मनचलों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी की,अश्लील टिप्पणी की और जबरन मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की फिर क्या था लड़की ने उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। छात्रा ने पुलिस के डंडे से मनचलों को इस कदर पीटा की शायद ही वे ऐसा दोबारा करने की सोचे। लड़की ने पिटाई के बाद मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया जाता है कि छात्रा कॉलेज जा रही थी तभी दो मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी। पहले तो छात्रा ने उनकी हरकत को अनदेखा किया लेकिन जब मनचले नहीं माने और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे तब लड़की को गुस्सा आ गया और उसने मनचले को सबक सिखाने की ठान ली। छात्रा ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मनचलों ने छात्रा के साथ अश्लील कमेंट भी किया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को समझ ही रही थी कि तभी छात्रा ने पुलिस के डंडे से दोनों मनचलों की इस कदर पिटाई कर दी जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। कई लोगों ने तो छात्रा के इस कदम की जमकर सराहना की। मनचलों को सबक सिखाने और उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

मनचलों की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया जिसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। छात्रा की शिकायत पर मनचले के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सदर बाजार की है जहां एक छात्रा ने मनचलों को सबक सिखाने का काम किया। छात्रा थाना सदर बाजार क्षेत्र के रजबन इलाके की रहने वाली है। मनचलों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सभी इस घटना की चर्चा कर रहे है और छात्रा की तारीफ करते नहीं थक रहे है।
