ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना: लड़की से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की दे रहा धमकी

पटना: लड़की से रेप कर बनाया वीडियो, वायरल करने की दे रहा धमकी

04-Feb-2020 09:16 AM

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से बदमाश ने रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया. घटना 23 जनवरी की है. घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.


आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है. पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं. उसके चाचा उसका पालन-पोषण करते हैं.


पीड़िता के मुताबिक 23 जनवरी को वो दुकान से कुछ सामान लेने निकली थी, तभी बिट्टू नाम के आरोपी ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ रेप किया. हद तो तब हो गई जब आरोपी ने रेप का वीडियो बना लिया और अब वो पीड़िता को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है. मामला महिला आयोग में पहुंचने के बाद महिला आयोग की सदस्य ने एसपी को लेटर लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.