Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
15-Oct-2023 07:53 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में आये दिन स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मनचलों का विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। ताज़ा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के गोसाई बिगहा गांव का है जहां लड़की के साथ छेड़खानी की जा रही थी जब लड़की ने विरोध किया तब अगले दिन उसके घर पर चढ़कर मनचलों ने गोलीबारी की।
इस दौरान घर पर ईंट पत्थर भी फेंके गये। मनचलों ने घर में घुसकर घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान एक महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे जहां महिला का इलाज जारी है। पथराव और गोलीबारी की घटना मनचलों ने की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना पर पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने घर की बच्ची के साथ छेड़खानी की थी जिसका विरोध करने पर मनचलों ने घर पर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी कर दी। इस मामले में नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट और रोड़ेबाजी की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी पकड़े नहीं गये हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस घटना से पूरा परिवार काफी दहशत में और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है।