बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Dec-2019 12:26 PM
BHAGALPUR: बिहार में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन सूबे के अलग-अलग जिलों से क्राइम की खबरें लगातार देखने को मिलती हैं. ताजा मामला भागलपुर का है, जहां मुंदीचक की रहने वाली इंटर की एक छात्रा का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवक ने उसकी निजी तस्वीर और मोबाइल नंबर को वायरल कर दिया.
छात्रा ने बताया कि बदमाश ने उसका फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसकी निजी तस्वीरों को पोस्ट कर उसके परिवारवालों और जानने वाले कई लोगों को टैग कर दिया, जिससे उसकी काफी बदनामी हुई है. इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल नंबर को भी सार्वजनिक कर दिया है, जिससे उसे लगातार अश्लील मैसेज और कॉल आ रहे हैं. बेटी के साथ हुई इस हरकत से छात्रा के पिता बीमार पड़ गए हैं.
हद तो तब हो गई जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उसे गैंगरेप और उसके ऊपर एसिड अटैक करने की धमकी दे डाली. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मैसेज करके धमकी दी है कि घूरनपीर बाबा चौक पर उसके चेहरे पर वो एसिड फेंक देगा. आरोपी युवक ने कहा कि 'अगर दम है तो फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करके दिखाओ, पुलिस मेरी जेब में है.' बदमाश ने कहा कि 'तिलकामांझी थाने के प्राइवेट ड्राइवर को पीट चुके हैं और थानेदार विजय चंद्र शर्मा की भी हत्या किए हैं, तुम्हारा भी ऐसा ही हश्र कर देंगे.' बदमाश की धमकी से डरी छात्रा पिछले दो महीने से कॉलेज नहीं जा रही है. वहीं उसका पूरा परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है. पीड़ित छात्रा ने तिलकामांझी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.