Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
11-May-2022 07:12 AM
MUZAFFARPUR: बिहार में सुशासन का दावा और उसकी हकीकत दोनों अलग–अलग बातें हैं। दम तोड़ती कानून व्यवस्था के बीच एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मुजफ्फरपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पूरी घटना कांटी नगर परिषद के एक मोहल्ले की है, जहां चार लड़कों ने पहले 15 साल की एक लड़की का उसके घर से अपहरण कर लिया और उसे नशे की दवा खिलाकर अपने साथ ले गए। उसे दूसरे मुहल्ले के एक घर में ले जाकर बांध दिया और ज़बरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दी। हद तो तब हो गई, जब चारो लड़के हैवानियत पर उतर आए और चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना को अंजाम रविवार को ही दिया गया, लेकिन पुलिस तक ये मामला मंगलवार को पहुंचा।
इतना कुछ करने के बाद भी अपराधियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो तुम्हारे परिवारवालों की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इसके अलावा छात्रा को बेच देने की धमकी भी दी गई। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो अपराधियों ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद छात्रा घर पहुंची। सोमवार को आरोपितों के परिजन ने पीड़ित परिवार को घर से निकलने नहीं दिया। मंगलवार को लड़की की मां पीड़िता को लेकर कांटी थाना पहुंची और अपनी लड़की के न्याय के लिए आवेदन दिया। इस आवेदन में चार लड़कों के नाम दर्ज हैं।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर की गई है। नगर परिषद के एक मोहल्ले के दीपक कुमार, संजीत कुमार समेत दो अन्य लड़कों को नामजद किया गया है। इसके अलावा पीड़िता से मारपीट के आरोप में दीपक के माता-पिता और बहन को भी नामजद किया गया है। फिलहाल लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।