ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / मातम में बदल गईं खुशियां: लड़की की मांग भरते ही दूल्हे की हुई...

मातम में बदल गईं खुशियां: लड़की की मांग भरते ही दूल्हे की हुई मौत, दुल्हन का हाल बेहाल

05-May-2023 03:07 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। दुल्हन की मांग में सिंदूर भरते ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद शादी के मंडप में चीख पुकार मच गई। नई नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वह बेहोश होकर मंडप में गिर पड़ी। आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नगर के शीतला स्थान चौक मिरजानहाट स्थित मातेश्वरी विवाह भवन की है।


बताया जा रहा है कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम निवासी निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनीत की शादी भागलपुर की रहने वाली आयुषी के साथ तय हुई थी।आयुषी भी किसी बड़ी कंपनी में काम करती है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद 3 मई को शादी की तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथि पर दूल्हा विनीत बारात लेकर भागलपुर शहर स्थित विवाह भवन में पहुंच गया।


डीजे की धुन पर बारात नाच रहे थे और पंडाल में लोग लजीज व्यंजनों लुत्फ उठा रहे थे। जयमाला के बाद शादी मंडप में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बाद दूल्हा विनीत वॉशरूम गया था। जैसे ही वह वॉशरूम से बाहर आया उसने सीने में दर्द होने की बात परिजनों से कही। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। 


दूल्हे के बेहोश होने के बाद शादी के मंडल में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में दूल्हे को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के मौत की खबर मिलते ही दुल्हन बेहोश होकर गिर गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शादी के एक दिन पहले विनीत के सीने में दर्द हुआ था लेकिन लोगों ने समझा की गैस होने के कारण दर्द हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई है।