ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

लड़कियों के क्लास रूम में पोर्न फिल्म देखता था सरकारी स्कूल का टीचर: छात्रा ने देखा तो मच गया हंगामा

29-Oct-2021 08:58 PM

DESK : सरकारी स्कूल का एक टीचर क्लास रूम में बैठकर मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखता था. क्लास की एक छात्रा की नजर टीचर के मोबाइल पर पड़ गयी, उसके बाद हंगामा मच गया. फजीहत के बाद सरकार हरकत में आयी और फिर टीचर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है. 


मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है. कानपुर के शास्त्रीनगर उच्च प्राइमरी स्कूल भाऊसिंह के शिक्षक अनूप कुमार शुक्ला की करतूत से लोग हैरान है. अनूप कुमार शुक्ला लड़कियों के क्लास में पढ़ाने के बजाए कुर्सी पर बैठकर मोबाइल में फिल्में देखता था. एक छात्रा की नजर उसके मोबाइल पर पड़ गयी. 7वीं क्लास की छात्रा टीचर के मोबाइल में चल रहे वीडियो को देखकर सन्न रह गयी. शिक्षक अनूप कुमार शुक्ला क्लास रूम में बैठकर पोर्न वीडियो देख रहा था.


घर वालों को बताया-गंदी फिल्में देखते हैं टीचर
टीचर की करतूत को देखने के बाद छात्रा क्लास रूम में तो खामोश रही, लेकिन फिर अपने परिवार वालों को सब कुछ बता दिया. घर पहुंची छात्रा ने सहमते हुए मां को बताया कि टीचर अपने मोबाइल पर गंदी फिल्म देखते हैं. छात्रा की मां भी इस बात को सुनकर हैरान रह गयी. फिर उन्होंने अपने परिवार के लोगों को टीचर के काले कारनामे की जानकारी दी.


स्कूल में हंगामे के बाद हुई जांच
कुछ ही देर में ये बात दूसरी छात्राओं के अभिभावकों के पास भी पहुंची. उसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया. लोगों ने चेतावनी दी कि टीचर पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे. अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल से लिखित तौर पर अनूप कुमार शुक्ला की शिकायत की. वहीं स्कूल में अभिभावकों का हंगामा भी जारी था. मामला गंभीर होते देख अधिकारियों ने टीचर के खिलाफ जांच शुरू कर दी. टीचर अनूप कुमार शुक्ला को स्कूल आने से रोक दिया गया.


शिक्षा विभाग की जांच टीम ने टीचर के मोबाइल को कब्जे में ले लिया और फिर इंटरनेट ब्राउजिंग हिस्ट्री की पड़ताल की. जांच में पाया गया कि छात्रा के आरोप सही हैं. टीचर अनूप कुमार शुक्ला अपने मोबाइल पर लगातार पोर्न साइट देखता था. शुक्रवार को जांच कमेटी ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट सौंप दी. इसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है.