पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
04-Jun-2023 02:53 PM
By First Bihar
BETTIAH: रविवार को पश्चिम चंपारण पहुंचे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सम्राट चौधरी को लड्डूओं से तौला गया। सम्राट को तौलने में काफी लड्डूओं की जरूरत पड़ी। उन्हें तौलने में कुल 103 किलो किलो लड्डू लगे यानी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एक क्विंटल तीन किलो के हैं।
दरअसल, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी रविवार को गोपालगंज के रास्ते बेतिया के नौतन पहुंचे थे, जहां बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जयसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डूओं से तौल दिया। सम्राट को तौलने में एक क्विंटल तीन किलो लड्डू की जरुरत पड़ी।
बता दें कि बेतिया में सम्राट चौधरी सागर पोखरा के पास ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे उसके बाद जनसंघ काल के 11 कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बीजपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वे मोतिहारी के लिए रवाना हो जाएंगे।