ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लड़कपन दिखा रहे हैं लालू के लाल, तेजस्वी के लापता होने का सच...

लड़कपन दिखा रहे हैं लालू के लाल, तेजस्वी के लापता होने का सच सामने आ ही गया

06-Jul-2019 01:53 PM

By 4

PATNA: राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव की गुमशुदगी को लेकर पर्दे के पीछे की बात अब खुलकर सामने आ गयी है. राजद के स्थापना दिवस समारोह में आज ये साफ हो गया कि तेजस्वी यादव लड़कपन दिखा रहे हैं. हाल ये है कि लालू यादव भी अपने सियासी वारिस के लड़कपन से भारी परेशानी में हैं. ये बातें तो राजद के कार्यक्रम में खुले मंच से बोली गयीं. कानाफूसी ये होती रही कि लालू प्रसाद यादव का पारिवारिक कुनबे में आग लग चुकी है. तेजस्वी के लापता होने का राज खुला RJD के रहनुमा तेजस्वी यादव चुनावी हार के बाद 33 दिनों तक लापता हो गये. उनके समर्थकों से लेकर विरोधियों की जमात उन्हें तलाशती रही. विरोधियों ने तो कई जगह पोस्टर लगा दिये लेकिन तेजस्वी नजर नहीं आये. अचानक ट्वीटर पर प्रकट होकर उन्होंने सफाई दी कि वे अपना इलाज करा रहे थे और इस कारण ही गायब थे. ये बीमारी कैसी थी, जिसकी खबर उनके घर वालों को भी नहीं थी. इन सबके बीच आज लालू परिवार के निकटस्थ और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी की गुमशुदगी की पोल खोली. राजद के स्थापना दिवस समारोह में शिवानंद तिवारी ने खुले मंच से कहा कि तेजस्वी लड़कपन दिखा रहे हैं. उनके लड़कपन से लालू प्रसाद यादव भी परेशान हैं. शिवानंद ने कहा कि तेजस्वी को पार्टी के लोगों से बात करनी चाहिये. यानि ये भी साफ हो गया कि तेजस्वी पार्टी के लोगों से भी बात नहीं कर रहे हैं. शिवानंद तिवारी के भाषण के बाद ये तो साफ हो गया कि तेजस्वी के गायब होने के पीछे का कारण बीमारी नहीं बल्कि उनका लड़कपन है. तो लालू के कुनबे में लग गयी आग राजद के स्थापना दिवस समारोह में आज तेजस्वी को लेकर तरह तरह की कानाफूसी होती रही. शिवानंद तिवारी के भाषण ने आग में घी डाल दिया. राजद कार्यकर्ताओं में हो रही चर्चाओं के मुताबिक लालू-राबड़ी के कुनबे में आग लग गयी है. उनके बेटे-बेटियों में विवाद की चर्चायें पहले से आम थी. अब चर्चा ये है कि लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. तेजस्वी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है. उनके नजदीकियों की मानें तो तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से न फोन पर बात कर रहे हैं और ना मिलने जा रहे हैं. लालू दूसरे नेताओं के जरिये मैसेज तो भिजवा रहे हैं लेकिन उस संदेश का जबाव नहीं आ रहा है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव की परेशानी बढ़ती जा रही है.