पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
27-May-2022 09:39 PM
DESK: लद्दाख में भीषण सड़क हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई जबकि 19 गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख की घटना से मैं काफी दुखी हूं। हमने अपने बहादूर सैनिकों को खोया है। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होंगे। प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस पर सेना के 26 जवान सवार थे। जवानों से भरी बस अचानक श्योक नदी में जा गिरी। 50-60 फुट नीचे बस के गिरने से परखच्चे उड़ गये। इस दर्दनाक हादसे में 7 सैनिकों की मौत हो गयी है। जबकि 19 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें वायुसेना की मदद से वेस्टर्न कमांड अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसा थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ है। जहां श्योक नदीं में बस जा गिरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंन कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। इससे पहले सेना के अधिकारियों ने कहा था कि थल सेना के कर्मियों को ले जा रहा एक वाहन शुक्रवार को लद्दाख के तुकतुक सेक्टर में सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया। जिससे सात सैनिकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गये। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, लद्दाख में हुई बस दुर्घटना से काफी दुखी हूं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया है. उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।
वही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के कई सैनिकों की दुःखद मृत्यु पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि. देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। चिराग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि" लद्दाख में भारतीय सेना की एक बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...