ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / लंबे अरसे बाद राघोपुर में तेजस्वी, अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से की...

लंबे अरसे बाद राघोपुर में तेजस्वी, अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

24-Jun-2021 10:34 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे अरसे बाद आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर हैं. तेजस्वी यादव कोरोना वायरस की लहर के दौरान तकरीबन 2 महीने से ज्यादा बिहार से बाहर रहे. 2 दिन पहले तेजस्वी पटना पहुंचे और आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर हैं.


तेजस्वी यादव आज राघोपुर में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे.इस दौरान उनकी समस्याओं को जानेंगे साथ ही साथ सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. तेजस्वी यादव राघोपुर कोरोना वायरस की लहर के बीच नहीं पहुंचे थे. लेकिन उनकी तरफ से लगातार राहत का काम राघोपुर में किया गया. राघोपुर की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर अन्य तरह की मदद तेजस्वी के निर्देश पर दी जाती रही. 


अब तेजस्वी यादव खुद अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हैं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. तेजस्वी यादव दियारा के इलाके में पहुंचे हैं. इसके पहले तेजस्वी ने गुरुवार को पटना में पार्टी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी. पार्टी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारियों की समीक्षा की थी और आवश्यक निर्देश भी दिए थे.