ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / बिहार में लैब टेक्नीशियन और ANM के पदों पर बंपर बहाली, जल्द करें...

बिहार में लैब टेक्नीशियन और ANM के पदों पर बंपर बहाली, जल्द करें अप्लाई

02-Jan-2020 02:50 PM

PATNA: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्टेट हेल्थ सोसायटी बिहार में लैब टेक्नीशियन और ANM के पदों पर बंपर बहाली होने वाली है. लैब टेक्नीशियन और ANM के 600 पदों पर बहाली होने वाली है. संविदा पर इन अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी. इन पदों पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है.

  

लैब टेक्नीशियन के 100 पद और एएनएम के 500 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 30 दिसंबर 2019 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है, जो 20 जनवरी 2020 तक होगी. लैब टेक्निशियन के उम्मीदवारों के पास 10+2/आईएससी (बायोलॉजी) के साथ मेडिकल लेबोरेटरी में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ANM अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से  2 साल का एएनएम ट्रेनिंग कोर्स होना चाहिए. इसके साथ बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य है.


इन पदों पर अभ्यर्थियों की पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगी. जिसके बाद शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर उनकी मेधा सूची तैयार की जायेगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप https://shsb6.azurewebsites.net पर लॉग इन कर सकते हैं.