मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Apr-2023 11:54 AM
By First Bihar
KISANGANJ : किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस की टीम ने दुबई के कारोबारी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 37 लाख इंडियन करेंसी और 5 लाख UAE करेंसी जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सुचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार के जरिए गोल्ड की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद टाउन थाना क्षेत्र के फरिंगगोला चेकपोस्ट पर गुरुवार रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (वाहन संख्या - WB20BD033) आते दिखी। जिसकी टाउन थाना पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस को कार से करीब 37 लाख भारतीय नोट, 5 लाख यूएई करेंसी और दो बोतल शराब मिली। इस दौरान कार सवार 6 लोगों को अरेस्ट कर किया गया है।
वहीं, जब इन अरेस्ट किए गए लोगों से पूछताछ शुरू की गयी तो इसी क्रम में यह जानकारी मिली कि उनमें से दो व्यक्ति दुबई और भारत में होटल के कारोबारी हैं। पुलिस को गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से दुबई का गोल्डन कार्ड भी बरामद हुआ। हिरासत में लिए गए एक कारोबारी जियाउर रहमान ने बताया कि वो कैश सिलीगुड़ी से कोलकाता ले जा रहा था।
इधर, इस घटना को लेकर एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते गोल्ड की तस्करी की जा रही है। इसे लेकर पुलिस ने बंगाल से सटे फरिंगगोला चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया था। इसी दौरान एक ब्लैक रंग की कार में से लाखों भारतीय रुपए और विदेशी करेंसी बरामद की गई। साथ ही 6 लोगों को भी हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही।