SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार
23-Oct-2023 08:12 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में 7 साल से शराबबंदी कानून लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। आए दिन शराब के नशे में धुत शराबियों की तस्वीर सामने आती रहती है। पुलिस इन शराबियों पर कार्रवाई भी करती है लेकिन जेल से आने के बाद ये लोग फिर शराब पीने लगते हैं।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि शराबबंदी वाले स्टेट में शराब मिलती कहा से है। यह उपलब्ध हो रहा है तभी तो लोग इसे पी रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा में शराबबंदी की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। जहां नशे की हालत में एक शराबी ने पुलिस के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और बिहार में लागू शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने का काम किया।
मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर की है जहां फ्लाईओवर के पास नशे में धुत एक युवक सड़क पर गिरा हुआ था जिसे गश्ती में तैनात पुलिस कर्मी अपने साथ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते नशे में धुत युवक ड्रामा करने लगा। काफी समझा-बुझाकर पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जब शराबी से पूछा गया कि शराब कहां मिलता है तो उसने बताने से इनकार कर दिया। वह इतना नशे में था वह सीधा खड़ा नहीं हो पा रहा है। वह लड़खड़ा कर जवाब दे रहा था। इसे देखकर लोगों के मन में बार-बार यही सवाल उठ रहा था कि कहां है शराबबंदी?