ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / क्या तेजस्वी अपने विभाग पर नहीं देते ध्यान ? JDU विधायक ने पहले...

क्या तेजस्वी अपने विभाग पर नहीं देते ध्यान ? JDU विधायक ने पहले ही फोटो और वीडियो दिखा मंत्री को दी थी जानकारी, लेकिन नहीं हुआ कोई एक्शन

05-Jun-2023 10:12 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : क्या तेजस्वी यादव झूठ बोलते हैं? क्या उनको अपने विभाग के अधिकारियों के बारे में जानकारी नहीं होती है? क्या तेजस्वी अधिकारियों से वार्तालाप नहीं करते हैं? क्या तेजस्वी को उनके विभाग के तरफ से चल रही योजनाओं की सही जानकारी नहीं उपलब्ध करवाई जाती है ? यह तमाम तरह के सवाल सुल्तानगंज अगुवानी घाट पुल हादसे के बाद फिर से उठना शुरू हो गया है। 


दरअसल, इस बार के विधानसभा बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव से उनके ही सरकार एक नेता ने जब यह सवाल किया था कि अगुवानी घाट-सुलतानगंज पुल कबतक तैयार कर लिया जाएगा। जिसके जवाब में उन्होंने दिसंबर का महीना बताया था।  इसके बाद तेजस्वी यादव को यह भी बताया गया था कि यह निर्माणाधीन पुल टूट गया था पिछले साल लेकिन कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ तो  जवाब ने आया था कि - आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रुड़की, एनआईटी पटना से जांच विशेषज्ञ गए हैं और इसका जांच करवाया जा रहा है।  लेकिन इस जवाब से परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार संतुष्ट नहीं दिखे उन्होंने सवाल दोहराते हुए कहा कि 1 साल में पुल टूटने का कोई कारण ही मालूम नहीं चला। उन्होंने अंदेशा जताया था कि यदि कोई दुर्घटना वापस से घट जाए तो फिर शायद ही कोई एक्शन लिया जाए।


जदयू विधायक ने कहा कि मुझे वहां से कुछ फोटो और वीडियो भी आया था जिसमें स्पष्ट मालूम चल रहा था कि पुल टूट चुका है। इसका डिजाइन में फॉल्ट है या स्ट्रक्चर में गलती है जो भी है इसको लेकर तेजस्वी यादव को खुद मुआयना करना चाहिए। ऐसे में आवागमन चालू हो जाएगा तो फिर कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।लेकिन इसके बाद भी तेजस्वी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और बीती रात यह घटना घटित हुई है। 


आपको बताते चलें कि,  सरकार की ओर से जवाब दे रहे पथ निर्माण मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि कोई गड़बड़ी होने नहीं दी जायेगी. तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा था कि ना तो पैसे की क्षति होने दी जायेगी और ना ही जान-माल की। लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज पुल गिर गया।