अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
01-Mar-2021 06:25 PM
DESK: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाथ थाम लिया है। 2017 में कांग्रेस पार्टी को पंजाब चुनाव में जीत दिलाने वाले प्रशांत किशोर एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनावी अभियान के लिए काम करने वाले हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है लेकिन सैलरी के रूप में उन्हें महीने का मात्र एक रूपया ही मिलेगा।
चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए काम करेंगे। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी देते हुए CM अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि प्रशांत किशोर ने मेरे प्रधान सलाहकार के तौर पर ज्वाइन किया है। पंजाब के लोगों की भलाई के लिए एक साथ काम करने को तत्पर हूं!"
गौरतलब है कि 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारी अभी से ही शुरू हो चुकी है। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए रणनीति बना चुके है। विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में से 77 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि "2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा" जबकि इस घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि " CM साहब से खुद तो सरकार चल नहीं रही। अब क्या बिहार के आदमी को प्रधान सलाहकार बनाकर सरकार चलाएंगे? याद करो 4 साल पहले झूठे वादे इसी ने करवाए थे। अब पंजाबी बिरादरी बार-बार धोखे में नहीं आएंगे।