Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
08-Dec-2021 08:16 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है. खबर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जुड़ी है. तेजस्वी यादव शादी करने वाले हैं. यह खबर लगातार चर्चा में है. तेजस्वी यादव को उनकी लाइफ पार्टनर मिल गई है. हालांकि अब तक ना तो लालू परिवार और ना ही आरजेडी के किसी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि तेजस्वी शादी करने जा रहे हैं. लेकिन अचानक से उनकी शादी की खबरें चर्चा में है.
चर्चा यह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कि जल्द ही सगाई होने वाली है. तेजस्वी की सगाई पटना की बजाय दिल्ली में होगी. इसके लिए परिवार के सभी सदस्य इस वक्त दिल्ली में इकट्ठा भी हो चुके हैं. लेकिन इस पूरे आयोजन को सार्वजनिक नहीं किया गया है. तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव जी दिल्ली पहुंच चुके हैं. इसके अलावे तेजस्वी की बहन भी दिल्ली में है. हालांकि अब तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि तेजस्वी यादव की सगाई कब और किससे होने वाली है.