Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी
08-Nov-2023 03:43 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में कही गयी गंदी बात पर तो माफी मांग ली है, लेकिन उनका समर्थन करने वाले तेजस्वी यादव पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. तेजस्वी यादव ने कल नीतीश के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे, ये तो स्कूलों में पढ़ाया जाता है. आज केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूछा है कि क्या लालू प्रसाद यादव अपनी बहू-बेटियों और पोते-पोतियों के साथ बैठकर नीतीश कुमार का बयान सुनेंगे.
लालू-तेजस्वी पर भड़के आरके सिंह
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले से ही लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वे अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी पार्टी के नेताओं का नाम भूल जा रहे हैं. भाषण देते हुए कुछ का कुछ बोल जा रहे हैं. लेकिन मंगलवार को उन्होंने जो विधानसभा औऱ विधान परिषद में कहा वह कल्पना से परे हैं. क्या सदन में खड़ा होकर ऐसी भद्दी बातें बोल सकता है.
आरके सिंह ने कहा कि सबसे आपत्तिजनक बात तो ये है कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे. क्या सेक्स एजुकेशन में ऐसी बातें कही जाती हैं. क्या विधानसभा में सेक्स एजुकेशन दिया जा रहा था. क्या ऐसी बात कोई व्यक्ति अपने परिवार के सामने सुन सकता है. आरके सिंह ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा कि क्या लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी-बहू और पोते-पोतियों के साथ बैठकर नीतीश कुमार का बयान सुन पायेंगे.
पूरी बीजेपी हमलावर
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर पूरी बीजेपी हमलावर है. मध्यप्रदेश के गुना में चुनावी सभा करने गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की बातों से पूरी दुनिया में देश शर्मसार हो गया है. बीजेपी के कई दूसरे नेताओं ने भी नीतीश-तेजस्वी के बयानों की निंदा की है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर नीतीश का पुतला फूंका. वहीं, पटना में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नीतीश-तेजस्वी का पुतला फूंका है. बिहार विधानसभा और विधान परिषद में आज बीजेपी के विधायकों ने जबरदस्त हंगामा किया है. इसके कारण कई दफे सदन स्थगित करना पड़ा.