ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / क्या फरवरी में होगा बिहार में ‘खेला’: एक महीने में दो बार बिहार...

क्या फरवरी में होगा बिहार में ‘खेला’: एक महीने में दो बार बिहार आयेंगे अमित शाह, महागठबंधन में घमासान पर भाजपा की पैनी नजर

28-Jan-2023 07:18 PM

By First Bihar

PATNA: क्या अगले महीने यानि फरवरी में बिहार में कोई सियासी खेला हो सकता है. दरअसल बिहार के महागठबंधन खासकर जेडीयू में घमासान मचा है औऱ इस बीच बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. बिहार में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने का जिम्मा संभाल चुके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फरवरी में दो दफे बिहार आने का एलान कर दिया है. वैसे पहले से उनका पटना आने का कार्यक्रम था लेकिन उसमें थोड़ी सी तब्दीली भी की गयी है.


फरवरी में अमित शाह का दो दौरा

भाजपा नेताओं से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फरवरी में दो दफे बिहार आ रहे हैं. सबसे पहले 17 फरवरी को वे गया आयेंगे. अमित शाह गया में जनसभा को संबोधित करेंगे. दरअसल भाजपा ने पिछले साल ही 2024 के लोकसभा चुनाव की समीक्षा के बाद ये पाया था कि देश में 144 सीटें ऐसी हैं जहां पार्टी मजबूत नहीं है. इनमें बिहार की 10 सीटें चिह्नित की गयी थीं. बीजेपी ने बिहार की किशनगंज, कटिहार, नवादा, वैशाली, वाल्मिकीनगर,सुपौल, मुंगेर, झंझारपुर, गया, पूर्णिया जैसी सीटों पर पार्टी की मजबूती के लिए अभी से ही अभियान चलाने का फैसला लिया था.


इसके तहत ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले महीने वैशाली लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था. अब अमित शाह 17 फरवरी को गया में जनसभा करेंगे. वे जनसभा करने के साथ साथ पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. अमित शाह गया ही नहीं बल्कि आस पास की जहानाबाद, औऱंगाबाद जैसी लोकसभा सीटों की भी समीक्षा करेंगे.


पटना के दौरे में संशोधन

वैसे फरवरी में अमित शाह का पटना आने का पहले से कार्यक्रम तय था. वे 22 फरवरी को पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे. लेकिन उसमें थोड़ी तब्दीली कर दी गयी है. भाजपा के इस कार्यक्रम के संयोजक औऱ राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने मीडिया को बताया कि 22 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक रख दी गयी है. ऐसे में अमित शाह अब 25 फरवरी को पटना आयेंगे और स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में शामिल होंगे. पटना दौरे पर अमित शाह बिहार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. 


क्या खेला होगा

अमित शाह का बिहार में बैक टू बैक दो दौरे से सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है. सवाल ये है कि क्या बिहार में कोई खेला होगा. दरअसल महागठबंधन में घमासान मचा है. खास जेडीयू में, जहां उपेंद्र कुशवाहा ने खुला मोर्चा खोल दिया है. जेडीयू के कई औऱ नेता पार्टी नेतृत्व से नाराज बताये जा रहे हैं. क्या बीजेपी के मास्टर माइंड अमित शाह के बिहार दौरे में कुछ उलटफेर हो सकता है. भाजपा कह रही है कि ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है लेकिन सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है.