ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / क्या एक अफसर से चल सकता है आयोग ? इस्तीफा देने वाले दूसरे...

क्या एक अफसर से चल सकता है आयोग ? इस्तीफा देने वाले दूसरे अधिकारी बने गोयल

10-Mar-2024 07:36 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। वैसे इनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। लेकिन,बीते शाम इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब इस निर्णय के बाद एक सवाल काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है की क्या एक अफसर से पूरा आयोग चल सकता है?


दरअसल, गोयल के इस्तीफे के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग में अब सिर्फ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ही बचे हैं। अब आयोग में दो निर्वाचन आयुक्तों के पद खाली हो गए। आयोग में एक पद पिछले माह अनूप चंद्र पांडेय के सेवानिवृत्त होने की वजह से खाली था। उसके बाद अब गोयल के इस्तीफा देने से दूसरे  निर्वाचन आयुक्त की भी पद खाली हो गई है। ऐसे में तीन सदस्यीय ईसीआई पैनल में अब सिर्फ मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ही हैं और अब सभी तरह की जिम्मेदारी इनके ही कंधे पर आ गई है। 


मालूम हो कि, निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल द्वारा अचानक अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब लोकसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के कंधे पर आ गई है। इससे पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे थे और सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर रहे थे।


निर्वाचन आयुक्त के पद पर रहते हुए अरुण गोयल का सरकार या मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ किसी तरह का कोई मतभेद नहीं रहा। पिछले चार साल में अरुण गोयल दूसरे निर्वाचन आयुक्त हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले अशोक लवासा ने निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। निर्वाचन आयुक्त के पद पर रहते लवासा का मुख्य निर्वाचन आयुक्त और साथी निर्वाचन आयुक्त के साथ आए दिन मतभेद की खबरे आती रहती थी। अगस्त 2020 में अशोक लवासा ने निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें एशियन डेवलपमेंट बैंक के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।