ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

क्या बिहार में सच में खेला होने वाला है? मांझी ने दिया बड़ा संकेत, विधायकों को दिया ये निर्देश

क्या बिहार में सच में खेला होने वाला है? मांझी ने दिया बड़ा संकेत, विधायकों को दिया ये निर्देश

19-Jan-2024 12:59 PM

By First Bihar

PATNA : नए वर्ष के स्वागत को लेकर लोग खुशियां मना रहे हैं। इस साल बिहार की राजनीति में भी बदलाव आने की बात कही जा रही है। ऐसी चर्चा हो रही है कि प्रदेश में इस साल नए समीकरण भी बनेंगे। दरअसल, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार में दोनों गठबंधन ने इस चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच नए साल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि- बिहार में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है।


दरअसल, मांझी गुरुवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। वे नींव की ईंट की तरह हैं। समय बहुत कम रह गया है। एक-एक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथों पर जुट जाना है। इसके बाद मांझी ने ट्ववीट करते हुए कहा है कि - दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है।जो भी हो राज्यहित में होगा। जय बिहार….


वहीं, नीतीश कुमार से रिश्ते को लेकर भी लालू प्रसाद यादव ने जवाब दिया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ सबकुछ सही चल रहा है। हालांकि, उनके चेहरे पर थोड़ी नाराजगी भी दिख रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह मीडिया के सवालों से खुश नजर नहीं आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग इतनी जल्दी नहीं होती है। अभी बातचीत चल रही है। सबकुछ जल्द फाइनल हो जाएगा।


उधर, 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की महागठंधन सरकार के बीच एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।  शुक्रवार  की सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि , इस दौरान नीतीश की नाराजगी और  सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की गई है।