मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Apr-2023 08:58 AM
By First Bihar
ARA : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद बिहार भी अलर्ट मोड पर आ गया है। यहां भी रेलगाड़ियों और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बिहार एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से बिहार आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
दरअसल, बिहार एसटीएफ के टीम इन दिनों यूपी में डॉन ब्रदर्स के हत्या के बाद यूपी से आने वाली ट्रेनों में छापेमारी अभियान चला रही है। ऐसे में रविवार को चिरंजीवी एक्सप्रेस जैसे ही आरा जंक्शन पर पहुंची वैसे ही एसटीएफ टीम ने ट्रेन के एसी कोच में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वैसे ही बी वन कोच से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और बुलेट्स बरामद किए गए। ये लोग यात्री बनकर एसी बोगी में सफर कर रहे थे. इनके आस-पास बैठे लोगों को इसकी भनक भी नहीं थी कि उनके ही पास मौत के सामान भरे पड़े हैं।
एसटीएफ ने तस्करों के पास से 200 बुलेट्स, दो रेगुलर रिवाल्वर (बेबली स्कॉट), एक पिस्टल और दो मोबाइल बरामद किये। एसटीएफ के अनुसार हथियार तस्कर दिल्ली से हथियार लेकर आरा पहुंचा थे। हथियारों और कारतूस को जिले के बिहिया में सप्लाई करना था। पुलिस के खुफिया ने सटीक जानकारी दी, उक्त सूचना पर पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, गिरफ्तार तस्कर उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के मइल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी मोतीचंद के पुत्र हरेराम और रायबरेली जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बलराम सिंह के पुत्र सुमित सिंह बताये जाते हैं। पुलिस इन हथियार तस्करों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। दोनों हथियार तस्कर दिल्ली स्टेशन के आसपास कुछ लोगों ने हथियार डिलीवरी करने के लिए दिये थे,जिसकी डिलीवरी जिले के बिहिया में करनी थी।
आपको बताते चलें कि, शनिवार की रात प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाए गए गैंगस्टर अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद से यूपी से सटे बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसके साथ ही यूपी से बिहार आने वाली ट्रेनों में लगातार छापेमारी की जा रही है।