मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
01-Apr-2024 03:56 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष की वार-पलटवार की राजनीति तेज है। इस बीच बीते कल विपक्षी गठबंधन ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में 'लोकतंत्र बचाओ रैली' आयोजित कर हमला बोला है। इस रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते मैच फिक्सिंग का जिक्र किया, जिसपर अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा लोकसभा चुनावों में मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा कि अगर इस बार भी भाजपा ने सरकार बना ली तो वो संविधान बदल देगी और लोगों के अधिकार छीन लेगी। अब राहुल के इस बयान पर भाजपा ने शिकायत दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने चुनाव आयोग से "मैच फिक्सिंग" टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
वहीं, राहुल गांधी ने इसी के साथ कहा कि ये चुनाव हम केवल संविधान बचाने और लोगों के हित बचाने के लिए लड़ रहे हैं। राहुल ने कहा कि जब अंपायरों और कप्तान पर दबाव डालकर खिलाड़ियों को खरीद लिया जाता है और इसके बाद मैच जीत लिया जाता है, तो इसे क्रिकेट में मैच फिक्सिंग कहा जाता है। अब हमारे यहां लोकसभा चुनाव का भी यही हाल है। अंपायरों का चयन मैच शुरू होने से पहले हो गया है और हमारे दो खिलाड़ी गिरफ्तार कर लिए गए। साफ है कि मोदी इन चुनावों में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
उधर, राहुल गांधी ने रैली में भाजपा पर देश की एजेंसियों पर दबाव डालकर विपक्ष पर कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ई़डी-सीबीआई सब भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और अगर देश की जनता को अपने अधिकार बचाने हैं तो आने वाले चुनाव में भाजपा को हटाना ही होगा।