ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BIHAR NEWS : कुएं में मिला युवक का शव, हत्या कर ठिकाने लगाने...

BIHAR NEWS : कुएं में मिला युवक का शव, हत्या कर ठिकाने लगाने का शक; इलाके में सनसनी

13-Oct-2024 02:20 PM

By First Bihar

BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां घर से निकले युवक का शव कुएं में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, बांका जिले में कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत भलबेहड़ी गांव स्थित एक अर्धनिर्मित कुएं से कटोरिया पुलिस ने एक शव को बरामद किया। मृतक थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के स्व बासुदेव यादव का 45 वर्षीय पुत्र राजेश यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश यादव  को शाम 5 बजे अपने घर से साईकिल से थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण की ओर निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की।


इस दौरान शुक्रवार को मृतक का साईकिल भलबेहड़ी गांव के मल्लू यादव के घर में मिला। परिजनों द्वारा राजेश के बारे में पूछताछ करने पर मल्लू यादव, उसकी पत्नी व बेटा एवं भलबेहड़ी गांव के ही संतोष यादव गाली गलौज करने लगे। साथ ही राजेश को मारकर कुएं में फेंक देने की बात कही। परिजनों ने आसपास के कुएं में खोजबीन की। इस दौरान भलबेहड़ी गांव में एक अर्धनिर्मित कुएं में राजेश का कपड़ा पाया गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई।


उधर, सूचना मिलते ही जेके सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में मदद से मोटर से कुएं के पानी को बाहर निकाला गया। जिसके बाद कुंए से राजेश यादव के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कटोरिया पुलिस मामले में थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।