ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Jan-2023 12:11 PM
By First Bihar
ARARIA : बिहार में रफ़्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आये दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर निकल कर सामने आती है। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर सरकार और सामाजिक मैचों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाबजूद लोग अपने आदतों से पीछे नहीं हैट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के कुसियारगांव बायो डायवर्सिटी पार्क फोरलेन के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक नेटवर्किंग कंपनी की मीटिंग में शामिल होने जा रहे दो युवक की मौत हो गई है। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इन दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, नेटवर्किंग कंपनी के युवक अपनी मीटिंग में शामिल होने को लेकर कार से जा रहे थे, तभी उनके रास्ते में एक कुत्ता आ गया और उसी को बचाने के प्रयास में इनकी कार पहले पेड़ से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित कार वापस से डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सार सवार चार लोगों में से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
इधर, इस घटना की सुचंना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही दोनों घायल को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसको लेकर अररिया थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि, इस घटना में मृत एक युवक की पहचान कुर्साकाटा थाना क्षेत्र के चिकली मेहंदीपुर गांव के रहने वाले जोगिंदर राय के रूप में हुई है।