Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
25-Jan-2023 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू में मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। JDU के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे अपना हिस्सा लिये बगैर कही नहीं जाएंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने...! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर....?
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। कुशवाहा के बयानों को लेकर पार्टी के अंदर उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इतने नाराज हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते हैं। मंगलवार को भी जब उपेंद्र कुशवाहा खुद को नीतीश का सबसे बड़ा हिमायती बता रहे थे, नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि उनके बारे में हमसे मत पूछिए और अब नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि कुशवाहा खुद बीजेपी के संपर्क में हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कह दिया कि वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और जहां जाना है चले जाएं, उन्हें कोई रोकने तक नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया कि कुशवाहा को जहां जाना है चले जाएं। सीएम नीतीश ने उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए कहा कि जितना जल्दी जाना चाहें..चलें जाएं। जो खुद बीजेपी के संपर्क है, वह दूसरों पर आरोप लगा रहा हैं। नीतीश ने साथ साफ कह दिया है कि कुशवाहा पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, जहां जाना है चले जाएं।नीतीश कुमार ने कहा था कि जो लोग कहता है की जेडीयू कमजोर हो रही है तो उनसे कह दीजिए कि खूब खुशी मनाएं और मस्त रहें। उनको पता है कि हमारी पार्टी कमजोर नहीं हुई है बल्कि पहले से और मजबूत हो गई है। बिहार में 75 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं, लेकिन जो लोग कुछ बोलते रहता है तो खुशी है।
नीतीश ने कहा था कि ऐसे ही फालतू के प्रचार करता रहता है, कुछ लगता थोड़े ही है। नीतीश ने कहा कि कुशवाहा ने जो भी दावा किया है वह बिल्कुल फालतू बा है, जरा बताइए कितने लोग बीजेपी के संपर्क में हैं। जो खुद बीजेपी के संपर्क में जाना चाहता है वहीं यह सब बोलते रहता है। किस किस को कितना बढ़ाए, कौन कहां चला गया..जाने दीजिए। नीतीश ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि जितना बोलना है बोलते रहिए और जब जाना है चले जाइए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान का पलटवार करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने यह साफ कर दिया है कि बिना हिस्सा लिए वे कही जाने वाले नहीं है। पूरी संपत्ति को अकेले हड़पने नहीं देंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। अपना हिस्सा छोड़कर ऐसे कैसे चले जाएं?