Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
08-Apr-2023 02:27 PM
By First Bihar
PATNA : देश में आगामी साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश की तमाम राजनीतिक दल अभी से ही तैयारी में जुट गई है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से अलग होकर राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा फैसला लिया है। इन्होंने आगामी 9 अप्रैल (रविवार) को पटना में अहम बैठक बुलाई गई है।
दरअसल, रालोजद के प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव ने बताया कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आगामी 9 अप्रैल को राजधानी पटना में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य के सभी 38 जिलों के पार्टी के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इसमें कार्यकर्ताओं के लिए एक मॉडल पेश करेंगे। प्रशिक्षण की तैयारी और तारीख तय करने के लिए 9 अप्रैल को पटना में सभी लोगों को बुलाया गया होगा।
बताया जा रहा है कि, इस बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती और 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह जी की जयंती पर समारोह आयोजित करने को लेकर भी चर्चा होगी। इसके आलावा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक को लेकर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा आगामी आम चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नई पार्टी बनाने के बाद यह तय हो गया है कि वे आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा की कुर्मी-कोइरी वोटरों पर अच्छी पकड़ है, जिसे बिहार में लव-कुश समीकरण कहा जाता है। हालांकि, ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के ये कोर वोटर हैं। अब कुशवाहा जेडीयू से अलग हो गए हैं और आगामी चुनावों में उनकी पार्टी रालोजद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। ऐसे में महागठबंधन के वोटों में सेंधमारी होना तय है।