अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Jan-2023 02:11 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। आरोप लगाया कि पिछले दो साल के भीतर उन्होंने आजतक कभी फोन करके नहीं बुलाया और ना ही कभी पार्टी की समस्याओं को लेकर कोई बातचीत की। कुशवाहा ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार को भी संतान है और मुझे भी संतान है, सीएम भी अपने बेटे की कसम खाएं और हम भी कसम खाते हैं, कि वे सच बोल रहे हैं या हम। वही कुशवाहा को जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि कोई आए कोई जाए यह लोगों की अपनी इच्छा होती है। पार्टी को इससे कोई मतलब नहीं।
नीतीश ने कहा कि कोई बात हो तो कहना चाहिए था। हर आदमी को अपनी बातें रखने का अधिकार है। पार्टी के लिए इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है। पार्टी के नेताओं को तो हम सम्मान करते हैं हमारा तो प्रेम का भाव रहा है। हमसे कोई बात करेगा तो हम क्यों नहीं करेंगे। इन सब चीजों का कोई महत्व हम नहीं देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान पहले की तुलना बढ़ी है। हम किसी का ना तो नुकसान करते हैं और ना ही अपना लाभ लेते हैं। हमेशा समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं और करते रहेंगे।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को किस पार्टी ने राज्यसभा भेजा था? किसने बिहार विधान परिषद में भेजा? कुशवाहा के बयानों पर हमें भी आश्चर्य लग रहा है। लेकिन जनता दल यू के लिए इन बातों का कोई मतलब नहीं है। सच्चाई है कि हमारे कहने पर इन्हें शामिल किया गया था। पार्टी के लोग इन्हें शामिल करना नहीं चाहते थे। सीएम नीतीश ने मीडिया कर्मियों से कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के मामले में आज के बाद कुछ मत पूछिएगा और मैं कुछ नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी किये तो कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गया।
कांग्रेस की भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। कोई भी पार्टी अपना काम कर रही है। अपनी यात्रा निकाल रही है यह उनका अधिकार है। हम तो यात्रा के समापन का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद सब पार्टी के लोग एक साथ बैठेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। नीतीश ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है। सात पार्टी के लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं। देशभर के लिए भी काम करना है ऐसे में हम सब मिलकर इस संबंध में बातचीत करेंगे।