ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

कुशवाहा का नीतीश से मन भर गया, NDA नेताओं के संपर्क में हैं.. जानिए दावा

कुशवाहा का नीतीश से मन भर गया, NDA नेताओं के संपर्क में हैं.. जानिए दावा

12-Nov-2022 09:00 PM

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए नीतीश कुमार ने हर जोखिम मोल लिया। नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में शराबबंदी कानून सबसे ऊपर है और इसकी सफलता के लिए वह एड़ी चोटी का जोर लगाए रहते हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी ही पार्टी के बड़े नेता और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले दिनों शराबबंदी को फेल बता डाला। उपेंद्र कुशवाहा ने जिस तरह शराबबंदी को विफल बताया उसके बाद यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि क्या कुशवाहा कोई नया खेल करने जा रहे हैं। कुशवाहा की अगली राजनीति किस दिशा में जाएगी इसको लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और इन्हीं चर्चाओं के बीच अब एनडीए में शामिल एक घटक दल ने बड़ा दावा किया है।


केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अब नीतीश कुमार से दामन छुड़ाने जा रहे हैं। कुशवाहा ने 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद भले ही अपनी पार्टी का विलय नीतीश की जनता दल यूनाइटेड के साथ कर दिया था लेकिन अब नीतीश के महागठबंधन के साथ चले जाने के बाद कुशवाहा का मन नीतीश कुमार से भर गया है। यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने किया है।


एनडीए में शामिल घटक दल की तरफ से यह दावा किया गया है कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं और जल्द ही वह इस गठबंधन का हिस्सा होंगे। उपेंद्र कुशवाहा कुछ दिनों में ही इस बात का ऐलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं श्रवण अग्रवाल ने यह भी दावा किया है कि उपेंद्र कुशवाहा को आगे बड़ी भूमिका दी जा सकती है। एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा का सम्मान था उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया था लेकिन नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी ने कुशवाहा को हाशिए पर लगा दिया है।


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता के मुताबिक नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लालच देकर फंसा लिया और उनकी पार्टी का अस्तित्व खत्म कर दिया। नीतीश कुमार लव-कुश का नारा देकर 17 साल से सत्ता में रहे और अब लालू परिवार के बूते एमवाई समीकरण को साधने में जुटे हुए हैं और उपेंद्र कुशवाहा की उपेक्षा कर रहे हैं। देखना होगा कि कुशवाहा के राजनीतिक भविष्य को लेकर जो दावा एनडीए के घटक दल की तरफ से किया जा रहा है वह सच साबित होता है या फिर कुशवाहा मन मारकर नीतीश कुमार के साथ ही बने रहते हैं।