ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

कुश्ती संघ का असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर बर्खास्त, खेल मंत्रालय ने लिया एक्शन

21-Jan-2023 09:36 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।


हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया था और इस्तीफा नहीं देने की बात कही थी। लेकिन पहलवानों के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया है। 


विनोद तोमर ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिया था। कहा था कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग अध्यक्ष के साथ हैं और जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं वो गलत है। लेकिन पहलवानों के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया और भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया है।