ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / बिहार में सियासी लॉकडाउन खत्म, आज कुशवाहा का नीतीश सरकार के खिलाफ धरना

बिहार में सियासी लॉकडाउन खत्म, आज कुशवाहा का नीतीश सरकार के खिलाफ धरना

27-May-2020 09:22 AM

PATNA : देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भले ही 31 मई को खत्म हो रहा हो लेकिन बिहार में सियासी लॉकडाउन खत्म होता नजर आ रहा है। बिहार सरकार के खिलाफ विपक्षी दल आक्रामक तरफ से आज  जिलास्तर पर धरना का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा खुद पटना में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। 


उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में कोरोना महामारी के बीच पीड़ितों तक राहत पहुंचाने को लेकर सरकार की तरफ से मदद में हो रही कोताही क्वारंटाइन सेंटर में बदइंतजामी, गरीबों-किसानों और मजदूरों के साथ हो रही उपेक्षा के खिलाफ आज धरना का आयोजन किया है। कुशवाहा लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वह विपक्षी दलों का सुझाव मानते हुए अपनी नीतियों में बदलाव करे।


उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह सभी जिला मुख्यालयों पर एक 11 बजे से लेकर 1 बजे तक सांकेतिक के धरने पर बैठें। कुशवाहा खुद पटना में प्रदेश कार्यालय के पास धरने में शामिल होंगे। इस दौरान कुशवाहा ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा है। रालोसपा अध्यक्ष ने बिहार की तमाम विपक्षी पार्टियों, सभी संस्थाओं, मजदूरों, किसानो, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और छात्र छात्राओं के साथ आम जनों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है।