ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

गोलीकांड के दोषियों के खिलाफ दर्ज हो हत्या का केस! कुशवाहा बोले- नीतीश की तरह उनके मंत्री पर भी उम्र का असर.. उन्हीं की तरह अंड-बंड बोलते हैं

गोलीकांड के दोषियों के खिलाफ दर्ज हो हत्या का केस! कुशवाहा बोले- नीतीश की तरह उनके मंत्री पर भी उम्र का असर.. उन्हीं की तरह अंड-बंड बोलते हैं

28-Jul-2023 03:02 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: कटिहार में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत के मामले को लेकर बीजेपी के साथ साथ एनडीए के तमाम घटक दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। हाल ही में एनडीए की हिस्सा बनी आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गोलीकांड को लेकर सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव पर भी हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार की तरह वे भी अंड-बंड बोलते रहते हैं।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि कटिहार का मामला हिंदू मुस्लिम का नहीं है बल्कि किसान सड़क पर आये तो उन्हें गोली मार दी गई है। कटिहार में गोली खाने वाले लोग बीजेपी के हैं, ना कि बीजेपी के लोगों ने गोली मारी है। कटिहार में जिस तरह का आक्रोश हुआ उस तरह का आक्रोश आज पूरे बिहार में है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, सुखाड़ की स्थिति है। जहां-जहां सुखाड़ की स्थिति है वहां बिजली ही साधन है।


उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर लोग जब सड़क पर उतरते हैं तो पुलिस गोली मारती है, मौत होती है और इस बात को लोग इधर-उधर करते हैं। घटना पर सरकार का ध्यान जाना चाहिए और किसानों को बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। कटिहार की घटना के जो जिम्मेदार लोग हैं उनके ऊपर 302 के तहत मुकदमा होनी चाहिए।


वहीं ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव के बेतुके बयान पर बोले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री उर्जा विहीन हो गए हैं और वे उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, नीतीश कुमार की भाषा में अंड-बंड बोलते रहते हैं। जदयू के द्वारा कर्पूरी चर्चा पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार और जदयू को मालूम है कि अति पिछड़ा समाज उनके साथ नहीं है। सिर्फ पोस्टर लगाने और पर्चा बांटने से अति पिछड़ा समाज के लोग वोट नहीं देने वाले हैं। इस समाज की जो परेशानियां हैं उस पर जब सरकार को मौका मिला तो सरकार ने काम नहीं किया।