ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

कुशेश्वर स्थान में मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले..पीठ में खंजर भोंकने वालों से रहें सावधान

कुशेश्वर स्थान में मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले..पीठ में खंजर भोंकने वालों से रहें सावधान

22-Oct-2021 08:18 PM

 DESK: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक (सन ऑफ मल्लाह) मुकेश सहनी आज अपने गृह जिला दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पहुंचे जहां एनडीए प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में उन्होंने चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी भी मौजूद रहे। जीतन सहनी ने NDA प्रत्याशी अमन हजारी को जीत का आशीर्वाद दिया। 


बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को होने हैं। जिसे लेकर एनडीए पूरी तरह से तैयार है। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने विकासशील इंसान पार्टी द्वारा किए जा रहे चुनाव प्रचार के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। देव ज्योति ने बताया कि आज वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने केवाटगावां में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। 


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के लिए जितना काम किया गया है उतना आज तक बिहार में किसी के भी शासन काल में नहीं हुआ। नीतीश कुमार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया हैं चाहे वो  निषाद समाज हो या अतिपिछड़ा वर्ग। गरीब हो दलित हो या महिला या अल्पसंखक समुदाय के लोग जो आज हर कोई उनके साथ है।


 न्याय के साथ विकास जैसी विचाधारा पर चलते हुए उन्होंने बिहार को देश की मानचित्र पर एक नई पहचान दी है। मुकेश सहनी ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है क्यों कि उनके शासनकाल में बिहार में " जंगल राज  कायम था। भय और डर का माहौल था। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, से बिहार की जनता त्राहिमाम कर रही थी। 


आज का बिहार एक नया बिहार है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि पीठ पर खंजर भोंकने वालों से सावधान रहें। इसी क्रम में मुकेश सहनी ने इन 10 महीनों में नीतीश कुमार द्वारा निषाद समाज के लिए किए गए कार्यों  की भी चर्चा की। जिसमे मत्स्य की बिक्री एवं समुचित रखरखाव हेतु वृहत पैमाने पर मछली बाजार तैयार करने की योजना, मछुआरों एवं मत्स्यपालकों के लिए संचालित नाव योजना, मत्स्यपालकों के लिए संचालित नाव-जाल योजना। मत्स्यपालकों के लिए संचालित फिश फीड योजनाओं के बारे में बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने विस्तार से बताया।