ब्रेकिंग न्यूज़

समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!

कुर्मी-कुशवाहा-तेली-कानू-निषाद-पासवान-रविदास-मुसहर सब मेरा परिवार है, काराकाट में बोले मोदी..इन जातियों का दुश्मन आरजेडी और कांग्रेस वाले

कुर्मी-कुशवाहा-तेली-कानू-निषाद-पासवान-रविदास-मुसहर सब मेरा परिवार है, काराकाट में बोले मोदी..इन जातियों का दुश्मन आरजेडी और कांग्रेस वाले

25-May-2024 03:11 PM

By RANJAN

ROHTAS: काराकाट लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और सासाराम लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार शिवेश राम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट मांगा। रोहतास के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कुर्मी, कुशवाहा, तेली, कानू, निषाद, पासवान, रविदास, मुसहर सभी मेरा परिवार है। इन जातियों का दुश्मन आरजेडी और कांग्रेस वाले है। ये मुखौटा सामाजिक न्याय का लगाते हैं लेकिन तुष्टिकरण की नीति अपनाते हैं। 2024 के चुनाव में मोदी ने उनको बेनकाब कर दिया है उनका मुखौटा नीचे उतार दिया है. आने वाले 5 साल बिहार के विकास के लिए अभूतपूर्व रहेगा। 


इस दौरान मंच पर आरा के बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद थे। एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम के लिए पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 जून को विपक्ष के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे। हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ते दिखेंगे। विपक्ष की पूरी राजनीति डरो और डराओ की नीति है। मोदी ने तो डर का गुब्बारा फोड़ दिया। पीएम मोदी ने बिहार के लोगों को यह गारंटी दी कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेजा जाएगा। जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 


हेलिकॉप्टर का दौरा समाप्त होते से भ्रष्टाचारी जेल जायेंगे। वही पीएम मोदी ने कहा कि इंडि गठबंधन वाले यदि दिल्ली पहुंचेंगे तो इस संविधान को बदल देंगे। मुसलमानों को आरक्षण दे देंगे। कुछ दिन पहले हमले इंडि वालों को चैलेज किया था कि जनता जनार्दन को लिखकर के दो कि हम सत्ता में आएंगे संविधान को नहीं बदलेंगे। एक महीना हो गया लिखने की बात तो दूर कुछ बोलने की हिम्मत नहीं की। इसका मतलब उनके पेट में पाप है। कुर्मी, कुशवाहा, तेली, कानू, निषाद, पासवान, रविदास, मुसहर सभी मेरा परिवार है। इन जातियों का दुश्मन आरजेडी और कांग्रेस वाले है। ये मुखौटा सामाजिक न्याय का लगाते हैं लेकिन तुष्टिकरण की नीति अपनाते हैं। 2024 के चुनाव में मोदी ने उनको बेनकाब कर दिया है उनका मुखौटा नीचे उतार दिया है. आने वाले 5 साल बिहार के विकास के लिए अभूतपूर्व रहेगा।


उन्होंने इस बात की घोषणा किया कि रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद में कृषि आधारित उद्योग के लिए अवसर बनाएंगे। पीएम मोदी ने मुफ्त अनाज और इलाज की गारंटी दी। 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की भी बात कही। 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का इलाज कराएंगे। अब उनके बेटे बेटियों को पिता की इलाज में पैसे खर्च नहीं करना पड़ना। उनका इलाज दिल्ली में बैठा बैटा कराएगा। सोलर पैनेल लगाने के लिए 75 हजार रूपये सरकार मदद करेगी। मोदी अपनी हर गारंटी पूरी करेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग मेरी तरफ से परमात्मा को मत्था टेकना और यह कामना करना कि भारत विकसित देश बने।   


RJD-कांग्रेस और इंडी गठबंधन इस सच्चाई से इंकार नहीं कर सकते कि ये संविधान बदलकर पूरे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन मैं भी आज बिहार की इस सामाजिक न्याय की पुण्य भूमि से देश और बिहार को एक गारंटी देता हूं कि जब तक मोदी जिंदा है मैं SC-ST-OBC और अति पिछड़ों के हकों को छीनने नहीं दूंगा। ये डरपोक कांग्रेस और RJD वाले कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसलिए उससे डरो। इन डरपोक लोगों के कारण ही पाकिस्तान के आतंकी जब चाहे, भारत पर हमला करके चले जाते थे। मोदी इनकी तरह डरता नहीं है, मोदी ने सेना को कहा, जाओ घर में घुसकर मारो। आज पाकिस्तान कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है। आज मैं बिहार के लोगों को एक और गारंटी दे रहा हूं।  जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है, वो कान खोलकर सुन लें, उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 


बिहार को लूटने वालों को NDA सरकार छोड़ेगी नहीं।  ये NDA की गारंटी है, मोदी की भी गारंटी है। ये जो लालटेन लेकर मुजरा करने वाली जमात है, ये बिहारियों के अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही है, कांग्रेस के खिलाफ़ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है।RJD में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए। ये इंडी गठबंधन वाले अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये लोग बिहार और बिहारियों के अपमान के खिलाफ आवाज तक नहीं उठाते।  


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजाब के नेता ने बिहार से वहां काम करने गए हमारे बिहारी मजदूर भाई-बहनों का घोर अपमान किया और कहा कि अब हम बिहारियों को पंजाब में नहीं घुसने देंगे। लेकिन कांग्रेस के शाही परिवार ने इस विषय में मुंह पर ताला लगा लिया है।  यही इंडी वाले एक और धमकी देते थे। ये कहते थे कि बड़े भ्रष्टाचारियों पर हाथ डाला, तो मोदी की कुर्सी हिला देंगे। मोदी डरता नहीं है। जिसने चोरी की है, जिसने गरीब को लूटा है, वो कितना ही बड़ा शहंशाह क्यों न हो, कितना ही बड़ा शहजादा क्यों न हो...उसको जेल में जाना पड़ेगा। 


पीएम मोदी ने कहा कि अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस ने रातो रात माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन्स से जुड़ा कानून बदल दिया... इसके बाद धड़ा-धड़ हजारों संस्थानों को माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन घोषित कर दिया। इन संस्थानों में पहले एडमिशन के दौरान SC/ST/OBC को पूरा आरक्षण मिलता था। RJD-कांग्रेस के चलते आज SC/ST/овс को माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन में 1 परसेंट भी आरक्षण नहीं मिलता है। 


उन्होंने कहा कि लाखों SC/ST/OBC युवाओं की शिक्षा के अवसर इंडी गठबंधन वालों ने छीन लिए हैं। संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा...बाबा साहेब आंबेडकर कहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा... लेकिन RJD-कांग्रेस SC/ST/OBC का कोटा खत्म करके, अपने वोटबैंक को, जो वोट जिहाद करते हैं उनको, धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती हैं।  यही इंडी वाले एक और धमकी देते थे।ये कहते थे कि बड़े भ्रष्टाचारियों पर हाथ डाला, तो मोदी की कुर्सी हिला देंगे। मोदी डरता नहीं है।    


जिसने चोरी की है, जिसने गरीब को लूटा है, वो कितना ही बड़ा शहंशाह क्यों न हो, कितना ही बड़ा शहजादा क्यों न हो...उसको जेल में जाना पड़ेगा। 4 जून की शाम होते-होते बिहार में एक और काम होगा। उस दिन RJD वाले कहेंगे कि कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी, एक दूसरे के कपड़े फाड़ना शुरू कर देंगे। कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खड़गे जी के सिर पर फोड़कर विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा।