अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2022 08:39 PM
MUZAFFARPUR: बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। आने वाले 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी दलों ने कुढ़नी उपचुनाव में जीत के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी कुढ़नी लगातार रोड शो कर रहे हैं और मतदाताओं को वीआईपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के लिए गोलबंद कर रहे हैं।
शुक्रवार को कुढ़नी के गुदरी बाजार, जगरनाथ चौक समेत अन्य जगहों पर मुकेश सहनी ने रोड़ शो किया और वीआईपी के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हार दो देखकर भाजपा अब जातीय राजनीति करने पर उतारू हो गई है। उन्होंने इशारों में बीजेपी नेता सुरेश शर्मा की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेता जिन्हें हराने में लगे थे आज वहीं लोग इन्हें बगल में बैठकर समर्थन की बात कह रहे।
उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है बावजूद इसके केंद्र की बीजेपी सरकार इसको लेकर ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी की जनता इस बार वीआईपी प्रत्याशी नीलाभ कुमार के साथ है और इस उपचुनाव में वीआईपी की जीत तय है।