ब्रेकिंग न्यूज़

होली से पहले बड़ी कार्रवाई! बिहार में शराब तस्करी का मुख्य आरोपी समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट

सुपर ओवर बाउंड्री विवाद का समाधान तलाशेंगे कुंबले, ICC ने सौंपा जिम्मा

29-Jul-2019 08:26 AM

By 13

DESK: पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अगुवाई वाली क्रिकेट समिति अपनी अगली बैठक में बाउंड्री नियम समेत विश्व कप फाइनल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी. आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्योफ एलर्डाइस ने ये जानकारी दी. इंग्लैंड ने 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मैच में ज्यादा बाउंड्री के आधार पर न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब जीता. मैच टाई रहने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया, लेकिन सुपर ओवर में भी मैच टाई रहने के बाद इंग्लैंड को 22 चौके और दो छक्के जड़ने के कारण विजेता घोषित किया गया था, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 17 बाउंड्री ही लगा पाई थी. एलर्डाइस ने कहा, 'दुनिया भर की लगभग सभी टी-20 लीग में सुपर ओवर टाई होने पर बाउंड्री के नियम का इस्तेमाल होता है. हम भी उसी सुपर ओवर नियमों का इस्तेमाल करना चाहते थे, जो सभी पेशेवर क्रिकेट में उपयोग में लाया जाता है. यही कारण है कि इसे इस तरह लागू किया गया था. क्या इससे कुछ अलग हो सकता था इस पर हमारी क्रिकेट समिति विचार करेगी.'