ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / कुख्यात विक्रम तांती को STF ने दबोचा, मुखिया का मर्डर कर भाग गया...

कुख्यात विक्रम तांती को STF ने दबोचा, मुखिया का मर्डर कर भाग गया था, 3 जिलों की पुलिस को थी इसकी तलाश

30-Jan-2021 10:34 PM

KHAGARIAH :  बिहार पुलिस के एसटीएफ टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी विक्रम तांती को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे 3 जिलों की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी. विक्रम तांती माकपा नेता सह पूर्व मुखिया जगदीशचंद्र बसु की हत्या कर फरार हो गया था. जिसके बाद बिहार पुलिस की कार्यशैली पर काफी सवाल उठे थे. 


एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि कुख्यात विक्रम तांती को खगड़िया जिले के अलौली थाना और  एसटीएफ के जवानों ने अरेस्ट किया है. जानकारी मिली है कि हरिपुर हाईस्कूल के निकट स्थित पुल के पास से इसे गिरफ्तार किया गया है. कुख्यात विक्रम तांती पर अलौली में जदगीश चंद्र बसु हत्याकांड व बैंक ऑफ बरौदा के सीएसपी संचालक से 19 मार्च को नकदी लूट मामले में तलाश थी. इसके अलावा बखरी थाना में एक हत्या समेत लूट, आर्म्स एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं. जबकि बखरी में भी वर्ष 2019 में एक मामले में फरार चल रहा था.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विक्रम  समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव का रहने वाला है. गिरफ्तार विक्रम तांती के पास से एक लोडेड पिस्तौल, तीन कारतूस एक मोबाइल भी बरामद किया गया. वह माकपा नेता सह पूर्व मुखिया जगदीशचंद्र बसु हत्याकांड समेत बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से लगभग साढ़े चार लाख रुपए लूट, समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के एक हत्याकांड समेत नौ मामलों में आरोपी है.