Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Dec-2023 05:10 PM
By First Bihar
GAYA: गया के लुटुआ थाना क्षेत्र के असुराईंन में पुल निर्माण कार्य में लगे शैल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान को नक्सलियों ने 24 दिसंबर की रात में अपहरण कर लिया था। अभी तक शाहबाज खान का पता नहीं चल पाया है। बिहार-झारखंड में कई नक्सली वारदातों को अंजाम देने वाले भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली विवेक यादव पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी शाहबाज खान के अपहरण का आरोप है।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी को अभी तक नक्सलियों ने रिहा नहीं किया है। शाहबाज के बारे में सूचना देने वालों को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा गया पुलिस ने की है। साथ ही गया के कुख्यात नक्सली विवेक यादव को पकड़वाने वालों को 3 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की गयी है। विवेक यादव की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
इस संबंध में गया पुलिस की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है। बता दें कि शाहबाज के अपहरण के बाद नक्सलियों ने 30 लाख की लेवी मांगी है। लेवी नहीं देने पर मुंशी को जान से मारने की धमकी दी है। गया पुलिस,एसटीएफ और केंद्रीय सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की अपहरण में शामिल कुख्यात नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील उर्फ कारा जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव पर 3 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। विवेक के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। वहीं अगवा मुंशी शाहबाज खान की सूचना देने वालों को भी 25 हजार रुपए इनाम दिया जाएगा।
