शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
03-Aug-2023 10:43 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: शंभू-मंटू गिरोह के कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को पटना एसटीएफ ने धर दबोचा है। मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में इनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस और पटना एसटीएफ की टीम लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। बिहार एसटीएफ की टीम ने रामेश्वरम के पास से मंटू शर्मा और मुख्य शूटर गोविंद झा को गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरपुर में हुए आशुतोष हत्याकांड का साजिशकरता मंटू शर्मा और मुख्य शूटर गोविन्द झा को बिहार एस टी एफ की टीम ने रामेश्वरम के बीच के पास से गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे और वहां से मुंबई फिर वहां से चेन्नई गए थे. एस टी एफ को टीम इस घटना के बाद से ही लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी लेकिन दोनों बार बार अपना लोकेशन और सिम दोनों बदल रहे थे।
लेकिन आखिरकार बुधवार की शाम मिले पुख्ता सुराग के आधार पर दोनों को बिहार एस टी एफ की टीम ने रामेश्वरम के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को आज ट्रांजिट रिमांड पर लेकर एस टी एफ की टीम मुजफ्फरपुर लायेगी। बता दें कि मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसमे कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविन्द झा सहित पांच लोगो की संलिप्तता सामने आई थी।