खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
13-Nov-2021 05:10 PM
JHARKHAND: झारखंड पुलिस ने पलामू में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुख्यात डब्लू सिंह गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इलाके में रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे। इन सभी को पुलिस ने एक साथ दबोचा और रस्सी से हाथ बांधकर पूरे इलाके में घुमाया।
गिरफ्तार 6 बदमाशों को शहर के मुख्य सड़कों पर घुमाया गया और लोगों से यह अपील की गयी कि इन्हें पहचान लीजिए यदि कभी कोई भी रंगदारी मांगने आएं तो डरने की जरूरत नहीं है वे सीधे इसकी शिकायत पुलिस से करे। पुलिस इन रंगदारों को चुन चुन कर गिरफ्तार करेगी। शहर में रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं कम होगी।
गौरतलब है कि पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह के खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम रखे जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। डब्लू सिंह पर 50 से अधिक मामले दर्ज है। बता दें कि गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी सहित 50 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पलामू पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही है। आज भी कई इलाकों में छापेमारी की गयी और डब्लू सिंह गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। बता दें कि पिछले दिनों भी डब्लू सिंह गिरोह के राजू तिर्की को बनारस और शक्ति सिंह को पूरी से गिरफ्तार किया गया था।