अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Nov-2022 09:51 PM
MUZAFFARPUR: कुढ़नी मे होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कुढ़नी उपचुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में बुधवार को भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान फ्रंट ने सर्वसम्मति से कुढ़नी उपचुनाव में वीआईपी प्रत्याशी नीलाभ कुमार को समर्थन देने का फैसला लिया। नीलाभ कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए 6 सदस्यीय एक चुनाव संचालन समिति भी बनाई गई।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजीत कुमार को चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश राय, महासचिव और पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, धर्मवीर शुक्ला, मुजफ्फरपुर की महिला अध्यक्ष कादंबनी ठाकुर, संगठन के प्रदेश सचिव और मुखिया अवधेश प्रसाद सिंह, मुजफ्फरपुर के युवा अध्यक्ष शांतनु सत्यम तिवारी, जिला महासचिव रणधीर कुमार आदि के नाम प्रमुख हैं।
इस दौरान यह तय किया गया कि चुनाव संचालन समिति कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र का पूरा रुट मैप तैयार करेगी तथा कार्यकर्ताओं की अलग अलग टीम बनाकर उसे गांव गांव में भेजा जाएगा ताकि प्रत्याशी नीलाभ कुमार की जीत सुनिश्चित की जा सके। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री वीणा शाही, वरीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रकाश राय, डॉक्टर श्यामनंदन शर्मा, महासचिव ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार,प्रदेश सचिव संजीत कुमार ठाकुर, प्रदेश सचिव, शिशिर कौण्डिल्य, पटना महानगर अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, छपरा जिला अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, कमलेश कुमार सिंह, जिला परिषद के सदस्य विपिन साही, संजय ठाकुर, रंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार शाही, पूर्व मुखिया प्रमोद ठाकुर, राजकुमार सिंह, दीपक कुमार, अमरेश कुमार, आशुतोष कुमार, कृष्णा, संजय कुमार सिंह, सरोज कुमार चौधरी, दीपक कुमार, कामेश्वर शुक्ला, शांतनु सत्यम तिवारी, अंकेश ओझा, सरपंच राकेश कुमार, पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह समेत मुजफ्फरपुर जिला के प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद थे।