अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Dec-2022 03:40 PM
PATNA : बिहार में हुए कुढ़नी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम के बाद आने के बाद महागठबंधन की हार हुई है। इसके बाद महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं द्वारा भी इस चुनाव में हुई हार को लेकर जेडीयू को जिम्मेदार बताने की कवायद शुरू कर दिए गई है। इसी कड़ी में अब महागठबंधन में शामिल 7 दलों से से एक कांग्रेस के तरफ से इसको लेकर जेडीयू के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है।
दरअसल, बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि, कुढ़नी उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के दौरान महागठबंधन के दलों में आपसी समांजस्य की काफी कमी देखने को मिली। इस उपचुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल सभी दलों की एक बैठक होनी चाहिए थी। इस बैठक में जो निर्णय होता उसके आधार पर यहां के लिए प्रत्याशी का चयन किया जाता।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, हकीकत यह है कि महागठबंधन के अंदर भले ही अच्छी समझ और पकड़ हो, लेकिन जमीन पर उनके कार्यकर्त्ता के बीच साझेदारी नहीं है। राजद के लोग खुद को राजद के प्रत्याशी के लिए आगे करते हैं और जेडीयू के लोग भी सिर्फ जेडीयू के लिए ही वोट मांगने जाते हैं। इसी कारण बिहार में हो रहे चुनाव में यह सबकुछ नजर आता है। इस कुढ़नी उपचुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता भी शिथिल थे।
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि, जबसे यह गठबंधन बनी है तभी से हमलोग यह कहते आ रहे हैं आज वापस से कह रहे है कि महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बननी चाहिए। महागठबंधन में बिना को-ऑर्डिनेशन कमेटी के मजबूती नहीं आएगी। इसलिए अब सभी दलों की बात करनी होगी।
गौरतलब हो कि, इससे पहले कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी को मिली हार के बाद महागठबंधन में घमासान मचा है। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने नीतीश कुमार की शराबबंदी पर ही सवाल उठा दिया था और इससे कुढ़नी में हार का मुख्य वजह बताया था।